Showing posts with label Sad Shayari. Show all posts
Showing posts with label Sad Shayari. Show all posts

Sunday, 8 October 2017

Hai Dil Hi Mera Ye / है दिल ही मेरा ये

है दिल ही मेरा ये, समुन्दर न कोई
यूँ झाँके मेरे दिल के अंदर न कोई
बड़ी मुद्दतों से निहारा था दिल को
बड़ी शिद्दतों से सँवारा था दिल को
न झोंका है, ना दिल में बवंडर है कोई
यूँ झाँके मेरे दिल के अंदर न कोई
उठेंगी नहीं आसमाँ तक ये बाँहें
क्या आंकेंगी दूरी को मेरी निगाहें
ये दिल की ज़मीं है, न खंडहर ये कोई
यूँ झाँके मेरे दिल के अंदर न कोई
कभी जी रहे थे दुआओं तले हम
न जाने मिले क्यों ग़मों से गले हम
यूँ हारे से हैं हम, सिकंदर न कोई
यूँ झाँके मेरे दिलके अंदर न कोई
है दिल ही मेरा ये, समुन्दर न कोई
यूँ झाँके मेरे दिल के अंदर न कोई

Tuesday, 29 August 2017

Beet Jaate Hain Shayari / बीत जाते हैं शायरी

कभी नज़रें मिलने में लम्हे बीत जाते हैं,
कभी नज़रें चुराने में ज़माने बीत जाते हैं....

किसी ने आँख भी खोली तो सोने की नगरी में,
किसी को घर बनाने में ज़माने बीत जाते हैं....

कभी काली गहरी रात हमें इक पल की लगती है,
कभी इक पल बिताने में ज़माने बीत जाते हैं....

कभी खोला दरवाजा खड़ी थी सामने मंज़िल,
कभी मंज़िल को पाने में ज़माने बीत जाते हैं....

इक पल मे टूट जाते हैं उमर भर के वो रिश्ते,
जो बनाने में ज़माने बीत जाते हैं....

Tuesday, 1 December 2015

Dard Shayari / दर्द शायरी

Dard dene ka andaz kuchh aisa hai
Dard de kar kehte hain ab haal kaisa hai
Zahar de kar kehte hain ab peena hoga
Jab pi liye to kehte hain ab jeena hoga
-
दर्द देने का अंदाज कुछ ऐसा है,
दर्द दे कर कहते हैं अब हाल कैसा है,
ज़हर दे कर कहते हैं अब पीना होगा,
जब पी लिए तो कहते हैं अब जीना होगा,