Showing posts with label Jaggery / गुड़. Show all posts
Showing posts with label Jaggery / गुड़. Show all posts

Thursday, 12 November 2015

औषधीय गुणों से भरपूर है गुड़ - गुड़ खाएं स्वस्थ रहें

Image Source The Hindu
  भावों ( feelings ) में जिस प्रकार ख़ुशी का अपना महत्व है उसी प्रकार स्वादों ( tastes ) में मीठे का महत्व है। इसी लियें हमेशा ख़ुशी के पलों में मीठे को याद किया जाता है। परन्तु आज मिठाई की जगह केमिकल युक्त चीनी और उससे बने उत्पादों ने ले ली है। जिसके कारण औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ की मिठास इंसानों से दूर होती जा रही है।
    परन्तु यदि आप एक स्वस्थ्य जीवन जीने की कामना करते हैं तो चरक संहिता और आयुर्वेदाचार्य बागभट्ट के द्वारा लोगों को खाना खाने के बाद रोजाना थोड़ा सा गुड़ खाने की दी हुयी सलाह को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।  इस लियें यदि आपको सेहत बनाए रखनी है और मीठा खाने का शौक है तो कैंडी, च्युइंगम और चीनी के बजाए रोजाना 20 ग्राम गुड़ खाएं। गुड़ खाने से होने वाले अन्य लाभ इस प्रकार हैं-