Showing posts with label Demonetization Jokes. Show all posts
Showing posts with label Demonetization Jokes. Show all posts

Saturday, 19 November 2016

Funny Dohe About ₹500 - 1000 Note On Demonetization In Hindi

हज़ार-पाँच सौ के दोहे:

'छुट्टे' कहें 'हज़ार' से, काहे अकड़ दिखाय ।
क्या जाने कब फेंकना, रद्दी में पड़ जाय ।।

घरवाला क्या जान सके, घरवाली की पीर ।
रात रायता हो गई, दिन-दिन जोड़ी खीर ।।

रातों-रात बदल गयी, बस्ती की तस्वीर ।
साहब ठन-ठन हो गए, धनपति हुए फ़क़ीर ।।

सौ, हज़ार दोऊ पड़े, काको लियूँ उठाय ।
क़ीमत सौ के नोट की, मोदी दियो बताय ।।

लंबी लाइन में खड़े, कितनों के अरमान ।
सकल बैंक तीरथ हुए, एटीएम भगवान ।।

काले धन को रोकने, सभी लगाएँ ज़ोर ।
डाल-डाल कानून है, पात-पात पर चोर ।।

लाख टके के प्रश्न पर, हर कोई है मौन ।
दो हज़ार के नोट की, रिश्वत रोके कौन ?

थैलसीमिया-सा करे, काला धन व्यवहार ।
'ख़ून' बदलना है फ़क़त, अस्थायी उपचार ।।

मोदी जी सुन लीजिये, 'ठाकुर' की अरदास ।
जल्दी नोट छपाइये, बचा न कुछ भी पास ।।

Tuesday, 15 November 2016

Songs Sung By Different Notes In The Season Of Demonetization In Hindi

नोट बंदी में अलग अलग वैल्यू के नोटों का गुनगुनाना-
₹1000 - तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही ऐसा क्या गुनाह किया कि लुट गये हाँ लूट गये
.
₹500 - दुनिया में कितना गम है मेरा गम कितना कम है 
.
₹100- यार तेरा सुपर स्टार देशी कला कार
₹50- आज रात का सीन बना ले
.
₹20- आज मूड इश्कोनिक है
.
₹10- भरोसा कर लो तुम साथ निभाएंगे सितारों की दुनिया में तुमको ले जायेगें
.
☺₹5- हवन करेंगे हवन करेंगे हवन करेंगे
.
☺₹2- आज फिर जीने की तमन्ना है
.
₹1- छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे टुपी टुपी टप टप
.
_/\_/\_

Surgical Dohe On Demonetization In Hindi

सर्जिकल दोहे
रहिमन कभी ना राखिये, काला धन छुपाए,
जाने कब मोदी बब्बा, सर्जिकल कर जाये....
-
हरे लाल सब नोट को, जोड़त बने अमीर,
एक रात में हो गए, राजा रंक फ़कीर....
-
नोटन की बोरी भरी, दिया कभी ना टैक्स,
रोते आज दहाड़ कर, कैसे करें रिलैक्स....
-
ब्लेक मनी की चाह में, भूल गए दिन रात,
एक चाल में मिल गयी, उनको शय और मात....
-
मेहनत का ही जोड़िये, कहे लक्ष्मीनारायण,
समझ गए सो ठीक है, वरना नारायण नारायण....

Funny Jokes On Demonetization / नोट बंदी पर झक्कास चुटकुले - जोक्स

Funny Jokes On Demonetization In Hindi / नोट बंदी पर झक्कास चुटकुले - जोक्स


     कल से बैंक में वो भी लाखों रूपये लेकर लाइन में खड़े मिलेंगे जो कहते थे.... "यार मेरे पास ज़हर खाने के लिये भी पैसा नहीं हैं!"


     10 साल तक एक अर्थशाष्त्री मौन रहा,
चाय वाले ने आते ही लट्ठ गाड़ दिया....56 इंच!


     ब्रेकींग न्युज
अभी अभी खबर आई है की "अन्ना हज़ारे" ने अपना नाम बदल के
"अन्ना दोहज़ारे" कर लिया है!


     मजा तो तब आएगा,
जब सुबह मोदी जी बोले कि कल रात ज्यादा हो गई थी माफ़ कर दो मित्रो!


लड़का- I love u
लड़की- I hate u
लड़का- मेरे पास जियो की सिम है
लड़की- तो क्या करूँ वो तो मेरे पास भी है
लड़का- मेरे पास iphon7 है
लड़की- मेरे पास भी है iphon7
लड़का- मेरे पास 500 के छुट्टे है
लड़की- i love u too जानू!


    आज रात जिस घर की लाइट जलती हुइ दिखे समझलो नोटो की गिनति चल रही है!


     रामराज्य जैसा अनुभव है,
जेल खोल दो कोई भागने को तैयार नहीं,
तिजोरी खोल दो कोई लूटने को तैयार नहीं,


मोदी से समस्त महिलाएं नाराज,
अपने पतियों के सामने उजागर करना पड़ेगा काला धन....


     मोदी जी भी कमाल करते हैं पहले शौचालय बनवाये अब दस्त लगा दिये!


     कल सुबह सभी विवाहित पुरुषों को पता चल जायेगा की उनकी पत्नी के पास कितना काला धन है!


     मोदी जी ने 500 और 1000 के नोट क्या बन्द किया 
साला हर कोई whatsapp पर मुझे ऐसे बता रहा है!
.
.
.
.
जैसे मेरे ही पास सारा जनता का काला धन है,
हद है यार 


     होड़ मची हुई है सब के सब मैसेज पर मैसेज भेजने में लगे हैं....
.
.
.
.
कम्बख्तों, चैन से गिनने तो दो।
क्यों बार बार डिस्टर्ब कर रहे हो....


     मोदी जी ने कहा था कि सबके अकाउंट में 15-15 लाख आएंगे,
किसी ने सोचा था कि लोग खुद ही जमा करवाएंगे!


     Breaking news....
पत्नीयो में हड़कम्प,
पतियों से छिपाये हुऐ पैसे कहाॅ लगाए ????


     आज रात को आराम से सोये,
चोर भी आने से पहले 100 बार सोचेगा 


     आज रात 12:00 बजे से पत्नियों के द्वारा अपने पतियों की जेब में से निकाले गए 500 और 1000 के नोट वापस पतियों को मिलने वाले हैं, वाह मोदी जी वाह!


     आज नींद अच्छी आएगी,
गरीब होने की इससे ज्यादा ख़ुशी कभी नहीं मिली।



     वा रे मोदी जी क्या दिमाग चलाया है काले धन का तो पता नहीं पर घरो में ओरतो के खजाने का तो पता चल ही जाएगा 
super mind


     चीटिंग है-
काला धन बाहर से लाने का कहा था,
ये अंदर का निकाल रहे है!!


     अमेरिका कल वोट गिनेगा,
भारत कल नोट गिनेगा.....


     अभी अभी मैंने ट्रैफिक सिग्नल तोडा तो पुलिस वाले ने रोक लिया,
मैंने भी 1000₹ का नोट पकड़ा दिया
पुलिस वाला बोला सर 100₹ ही दे दीजिये!
वाह मोदी जी!



     मोदी जी, 50 और 100 के नोट भी बंद कर दो,
फिर अपनी गर्लफ्रेंड को 150 वाली डेरी मिल्क की जगह 1 रूपये वाली टॉफियां खिलाएंगे ....


ATM- out of service
BANK- out of cash
PUBLIC- out of control
MODI- out of country✈


एक 9/11 में अमेरिका हिल गया,
दूसरे 9/11में भारत हिल गया


    मुझे चक्कर तो तब आ गये जब सुलभ शौचालय वाले ने ये कहा कि 500 का छुट्टा नही है पूरे 500 का हग लो ।।


     ऐसा है जी
मेरे पास काला धन है
350000 का झोटा बेचा है कल
220000 कि दो भैंस
पैसे बैंक मे जमा करवाने है
कितना टैक्स लगेगा
इस काले धन पर
बताना जरूर


     आज उतने भी नही खजाने में,
जितने कभी छोड़ दिया करते थे पज़ामें में....


     दोस्तों के फोन आ रहा है- "कौनसे बैंक मे भीड़ कम है।"
मेंने बोला- Blood Bank में
-
रक्तदान, महादान ..!!

👌
     उस समय बेंक केशियर बेहोश होते होते बचा जब 6 घंटे लाईन में लगने के बाद लड़की ने 2000 का नोट देखकर पुछा - 'भईया इसमें कोई ओर कलर दिखाना"😇😇😇😇

👌
दादी- कब  से पाल ली ये गंदी आदत?
लड़का- कौन सी
दादी- लाटरी खेलने की
लडका- पर दिल्ली मे तो लाटरी है ही नहीं
दादी- झूठ मत बोल। मैंने अभी तेरी कमीज की जेब से गुलाबी रंग की लाटरी की टिकट फाड़ के फेंकी है।
लड़का- दादी ये क्या किया। वो 2000 का नया नोट था।
😳😳😂😂

👌
     सोच रहा हूँ। 
आज रात में दो बोरे अखबार जला दू।
पड़ोसियों पर रौब पड़ेगा।

👌
बेंक के बाहर नोटिस लगा- 

मूली के पराठे खाकर लाइन में न लगे,
आपकी एक गलती भगदड़ मचा सकती है....
😂😂😂😂

👌
Don't underestimate the power of a common 'baccha'
.
आजकल उनकी गुल्लक से ही तो घर चल रहे हैं....
.
बालदिवस....☺😊

👌
बच्चा- ममी जल्दी बाहर आओ
कोई दाढ़ी वाले बाबा आए हैं,

ममी- अर्रे बेटा ये कोई दाढ़ी वाले बाबा नही
तेरे पिताजी है,
बैंक गये थे नोट बदलवाने....
आज आए हैं!

पाँव छू इनके 😝😂

👌
बिग ब्रेकिंग न्यूज़

जटिल से जटिल समस्याओं का
11 घंटे में समाधान करने वाले 
'बाबा बंगाली' भी
 4000 रुपए चेंज करने के लिए
 6 घंटे तक  लाइन में खड़े हुए दिखे।
😀😜

👌
हद हो गई यार,
.
कल रात कचरा जलाया
.
.
.
.
सुबह पडौसी पूछ रहे थे कितने थे?😆

👌
भारतीय किर्केट टीम ने भी किया मोदी का समथृन 488 पर आल आऊट।
500 बंद तो मतलब बंद।।😂😂

👌

पप्पू का मासूम सवाल-
.
.
.
.
2000 के नोटकी चीप मे गाने भरवा सकते है क्या????
😝😝😝😝

👌
मोदी जी ने
"ब्लाइंड" 
खेला है....
"शो" सबको करना पड़ेगा ।..😜😝

👌
मोदी जी उस समय बेहोश होते-होते बचे, जब आलिया भटृ ने उनसे पूछा....
.
.
.
.
2000 के नोट की चिप में गाने भरवा सकते हैं क्या ???? 
😝😝😝😝

👌
प्रधानमंत्री - गुजराती
भाजपा अध्यक्ष - गुजराती
आरबीआई गवर्नर - गुजराती
देश का सबसे अमीर आदमी - गुजराती
नोट पे फोटो वाला - गुजराती

अब ये सारे गुजराती मिलकर करोड़ों लोंगो को गरबा करवा रहे हैं 😁

Demonetization Joke Of Kidnapping In Bihar

बिहार में दुखद घटना-
किडनैपर- हमने तुम्हारे बेटे को अपरहण कर लिया है....
बाप(बिच में ही चिल्लाते हुए)- नहीं.... मैं बहोत गरीब आदमी हूँ कुछ नहीं है मेरे पास
किडनैपर - अबे हम एक करोड़ भेज रहे हैं....
.
.
.
.
.
.
.
तुझे सिर्फ उसके खुल्ले कराने है।☝

Communication Between 100₹ Note And 1000₹ Note

बटुए में दो नोट थे
एक सौ का तो दूसरा हज़ार का।
गत रात दोनों में गुफ्तगू हो रही थी।
सौ के नोट ने पूछा, "दादा, अब क्या होगा?"
जवाब आया, "होना क्या है,
कल हम दोनों निकाले जाएंगे,
तुम बाज़ार घूमोगे, मैं बैंक जाऊंगा।
तुम लौट पाओगे, मैं न लौट पाऊंगा।
कल से वाकई दुनिया अलग होगी,
सफ़ेद लोग मुझे शान से निकालेंगे
और बैंक पहुँचाएंगे
काले अमीरों के बक्से भी निकलेंगे,
पर सीधे जलाए जाएंगे।
तुम्हारी किस्मत अच्छी थी,
तुम काले लोगों से दूर रहे।
मेरा वज़न थोड़ा ज़्यादा था,
अत: छिपाए गए, मजबूर रहे।
एक अफसोस है कि,
आज तक बहुत गर्मी थी मुझमें
अचानक बेजान हो रहा हूँ।
मगर गर्व है कि,
राष्ट्र हित में मैं कुर्बान हो रहा हूँ।
आज इस बटुए में अकेला था,
इसलिए इतना कह पाया।
वरना, काले बक्सों में
भीड़ भी होती थी और खामोश भी रहते थे।
चलो अच्छा है, बहुत घुटन हो रही थी अंधेरे में,
कल जगह-जगह से आज़ाद किया जाऊँगा।
बैंक के हो या हो आग के हवाले,
स्वच्छ भारत की क्रांति में, मैं भी याद किया
जाऊँगा।
🌸🍇🌺🌼🌷

Very New Disease Note Flue

नई बीमारी "नोट फ्लू"

लक्षण-
1.मुहं लटका होना।
2. मोदी जी को कोसना।
3.सारा दिन नोटों की बात करना।
4.बैकं खुलने का इन्तजार करना।
5.नोट बदलने के नियम बार बार देखना व लोगों से कन्फर्म करना।

वैसे तो यह बीमारी नई है। परन्तु कुछ लक्षण
घर ङकैती पीङित जैसे लग रहे हैं।

इलाज- जी भर कर रोएं, कुछ राहत मिलेगी

Demonetization Special Joke About Line On Bank

Demonetization special

बैंक  के बाहर भीड़
लगी थी।
एक आदमी बार-बार आगे जाने
की कोशिश
करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे
खींच लेते।
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद
वह चिल्लाया-
"लगे रहो लाइन में सालों, मैं आज
बैंक
ही नहीं खोलूंगा...."
😃 😃 😆 😆 😆 😆 😆 😆 😆