Showing posts with label Awareness. Show all posts
Showing posts with label Awareness. Show all posts

Wednesday, 21 December 2016

20 Rules Of A Happy Life

👇�सुखी जीवन के 20 सूत्र👇�

1. प्रतिदिन 10 से 30 मिनट टहलने की आदत बनायें. टहलते समय चेहरे पर मुस्कराहट रखें.

               ........

2. प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट चुप रहकर बैठें.

               ........

3. पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा पुस्तकें पढ़ें.

               ........

4. 70 साल की उम्र से अधिक आयु के बुजुर्गों और 6 साल से कम आयु के बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें.

               ........

5. प्रतिदिन खूब पानी पियें.

               ........

6. प्रतिदिन कम से कम तीन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करें.

               ........

7. गपशप पर अपनी कीमती ऊर्जा बर्बाद न करें.

               ........

8. अतीत के मुद्दों को भूल जायें, अतीत की गलतियों को अपने जीवनसाथी को याद न दिलायें.

               ........

9. एहसास कीजिये कि जीवन एक स्कूल है और आप यहां सीखने के लिये आये हैं. जो समस्याएं आप यहाँ देखते हैं, वे पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं.

               ........

10. एक राजा की तरह नाश्ता, एक राजकुमार की तरह दोपहर का भोजन और एक भिखारी की तरह रात का खाना खायें.

               ........

11. दूसरों से नफरत करने में अपना समय व ऊर्जा बर्बाद न करें. नफरत के लिए ये जीवन बहुत छोटा है.

               ........

12. आपको हर बहस में जीतने की जरूरत नहीं है, असहमति पर भी अपनी सहमति दें.

               ........

13. अपने जीवन की तुलना दूसरों से न करें.

               ........


14. गलती के लिये गलती करने वाले को माफ करना सीखें.

               ........

15. ये सोचना आपका काम नहीं कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं.

               ........

16. समय ! सब घाव भर देता है.

               ........

17. ईर्ष्या करना समय की बर्बादी है. जरूरत का सब कुछ आपके पास है.

               ........

18. प्रतिदिन दूसरों का कुछ भला करें.

               ........

19. जब आप सुबह जगें तो अपने माता-पिता को धन्यवाद दें, क्योंकि माता-पिता की कुशल परवरिश के कारण आप इस दुनियां में हैं.

               ........

20. हर उस व्यक्ति को ये संदेश शेयर करें जिसकी आप परवाह करते हैं.
.
मैंने तो कर दिया।😃😃🙏🙏

               ........

Wednesday, 14 December 2016

Beware Of Fraud By Banking Call

आयकर विभाग के नाम से कॉल करने वाला फ़र्ज़ी गिरोह सक्रिय है....
जन्मतिथि, पता और बैंक खाता की जानकारी मांगी जा रही है।
भारत सरकार का कोई भी विभाग (जैसे आयकर, वाणिज्य कर, बैंक, ) लोगों को निजी रूप से कोई फ़ोन कॉल नहीं करते हैं।
ऐसा केवल धोखेबाज़ लोगों द्वारा ही किया जाता है।
फ़ोन पर अपनी जन्म तिथि, बैंक खाता नं, मोबाइल नं फ्रॉड कॉल करने वालो को बिलकुल न बताएं।
सावधान रहें व अपने परिचितों को भी सावधान करें
किसी विभाग को कोई कार्यवाही करनी होगी तो लिखित नोटिस जारी किया जायेगा।
-अधिक से अधिक शेयर करें......

Sunday, 11 December 2016

मुख्य मंत्री जय ललिता जी का निधन और एक कड़वा सच!

_एक कटु सत्य_

मुख्य मंत्री जय ललिता जी
के निधन से मन में एक भाव आया है
आपके पास अरबो की दौलत हो ,
दुनिया भर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर आपके नजदीक खड़े हो,
बेहतरीन हॉस्पिटल में आप एडमिट भी हो
लाखो लोग आपके जीवन की प्रार्थना कर रहे हो
लेकिन
ऊपर वाले ने आपके लिए जितनी साँसे लिखी थी उससे ज्यादा एक सांस भी आप खरीद कर नही जी सकते हो!
🙏🙏🙏🙏🙏

Monday, 1 August 2016

Different Thoughts Of A Son About His Father

वैचारिक आँकलन -
एक पुत्र अपने पिता के विषय में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर क्या विचार रखता है....

4 वर्ष  :  मेरे पापा महान हैं।

6 वर्ष  :  मेरे पापा सबकुछ जानते हैं, वे सबसे होशियार हैं।

10 वर्ष  :  मेरे पापा अच्छे हैं, परन्तु गुस्से वाले हैं।

12 वर्ष  :  मैं जब छोटा था, तब मेरे पापा मेरे साथ अच्छा व्यवहार करते थे ।

16 वर्ष  :  मेरे पापा वर्तमान समय के साथ नही चलते, सच पूछो तो उनको कुछ भी ज्ञान ही नहीं है !

18 वर्ष  :  मेरे पापा दिनों दिन चिड़चिड़े और अव्यवहारिक होते जा रहे हैं।

20 वर्ष  :  ओहो.... अब तो पापा के साथ रहना ही असहनीय हो गया है.... मालूम नहीं मम्मी इनके साथ कैसे रह पाती हैं।

25 वर्ष  :  मेरे पापा हर बात में मेरा विरोध करते हैं, कौन जाने, कब वो दुनिया को समझ सकेंगे।

30 वर्ष  :  मेरे छोटे बेटे को सम्भालना मुश्किल होता जा रहा है.... बचपन में मै अपने पापा से कितना डरता था ?

40 वर्ष  :  मेरे पापा ने मुझे कितने अनुशासन से पाला था, आजकल के लड़को में कोई अनुशासन और शिष्टाचार ही नहीं है।

50 वर्ष  :  मुझे आश्चर्य होता है, मेरे पापा ने कितनी मुश्किलें झेल कर हम चार भाई-बहनो को बड़ा किया, आजकल तो एक सन्तान को बड़ा करने में ही दम निकल जाता है।

55 वर्ष  :  मेरे पापा कितनी दूरदृष्टि वाले थे, उन्होंने हम सभी भाई-बहनो के लिये कितना व्यवस्थित आयोजन किया था, आज वृद्धावस्था में भी वे संयमपुर्वक जीवन जी सकते हैं।

60 वर्ष  :  मेरे पापा महान थे, वे जिन्दा रहे तब तक हम सभी का पूरा ख्याल रखा।
सच तो यह है की.... पापा ( पिता ) को अच्छी तरह समझने में पूरे 60 साल लग गये ।

कृपया आप अपने पापा को समझने में इतने वर्ष मत लगाना, समय से चेत जाना, और पिता की महानता को बराबर समझ लेना....।

Friday, 8 July 2016

Beware Of Scam Hidden In Free Links On Whatsapp And Sms In Hindi

  आजकल आपको प्रतिदिन ऐसे मैसेज आते ही होंगे, जिसमें एक लिंक दिया गया होता है जैसे -

1. गोल्डन व्हाट्सउप डाऊनलोड करें।

2. फ्री रिचार्ज करें।

3. 25 GB नेट का रिचार्ज करें।

4. अपनी फेवरिट आईपीएल टीम का  फ्री टीशर्ट पाये।

5. फ्री मोबाईल जितने के लिये।

6.  फ्री रिंग टोन के लिये।

💳 ऐसे मैसेज का लिंक खोलते ही आप को आपकी ईमेल और निजी जानकारी के साथ इस मैसेज को आगे 5 और कॉन्टेक्ट में भी भेजना अनिवार्य होता है, इस तरह ये मैसेज की एक चैन चलती रहती है,
सोचा है ऐसा क्यों हो रहा है ?

🔐क्योकि आज कल ठग और चोर  भी टेक्नोलॉजी से सम्पन्न हो गये है, उन्हें पता है की आपके मोबाईल में आपने निजी जानकारी के साथ आपकी बैंक का खाता नम्बर और पिन और जाने पासवर्ड सभी सेव् कर रखा है,
आपके द्वारा मेसेज डाउनलोड करते ही उनका वायरस आपके मोबाईल में आ जाता है, और नेट के द्वारा आपकी निजी  जानकारी उनके सर्वर पर चली जाती है।🚨

  📲 क्योकि अब फोन पर बैंक वालो ने सावधान कर रखा है की किसी को एटीएम कार्ड का नम्बर और पासवर्ड ना बताये.. तो अब फोन कर के तो ठगी हो नहीं सकती,
इस नये तरीके से आप के बिना जानकारी के फोन में वायरस डाल कर सबकुछ जान लिया जाता है।

💎आप सब समझदार है, अगर कंपनी को गोल्डन व्हाटसउप देना है तो सब को देगी,  या 25 GB नेट देना है तो पूरा पेज का विझापन से आप को बता कर देगी,
  📧 इसलिये इस तरह के मैसेज को अब आगे भी ना भेजे और नहीं खुद डाऊनलोड करें।

🖥 साइबर क्राइम के शिकार होने से बचें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

📨 जागरूक बने व जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाए।📞