Sunday 12 June 2016

जीवन को सुखी बनाने वाले कुछ मन्त्र

Jeevan Mantras To Make Your Life Happy

    शुक्रिया अदा करना और माफ़ी माँगना दो गुण जिस व्यक्ति के पास हैं वो सबके क़रीब और सबके लिए अजीज़ होता है....

"जिस दिन हम ये समझ जायेंगे कि....
       सामने वाला गलत नहीं है
                    सिर्फ
       उसकी सोच हमसे अलग है
            उस दिन जीवन से
          दुःख समाप्त हो जायेंगे"
   
☄जीवन के तीन मंत्र-
☄ आनंद में- वचन मत दीजिये
☄ क्रोध में- उत्तर मत दीजिये
☄ दुःख में- निर्णय मत लीजिये

"यदि आप इस बात की परवाह नहीं करें कि श्रेय किसे मिलेगा तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं....!"

भगवान को मंदिर से ज्यादा मनुष्य का हृदय पसंद है।
क्योंकि....
मंदिर मैं इंसान की चलती है।
हृदय में भगवान की।

अगर एक हारा हुआ इंसान
      हारने के बाद भी
           "मुस्करा" दे....!
                       तो....!
जितने वाला भी जीत की
              खुशी खो देता है।
"ये है मुस्कान की ताकत"|

ज़िन्दगी एक रात है,
जिस में ना जाने कितने ख्वाब हैं,
जो मिल गया वो अपना है,
जो टूट गया वो सपना है,
ये मत सोचो की ज़िन्दगी में कितने पल हैं,
ये सोचो की हर पल में कितनी ज़िन्दगी है,

इसलिए
ज़िन्दगी को जी भर कर जियो।
बिना भाई के साथ के जब रावण हार सकता है तो हम किस घमंड में हैं?
अंदरुनी एकता बनाये रखो। क्योकि-
''किसी भी पेड़ के कटने का किस्सा न होता,
अगर कुल्हाड़ी के पीछे लकड़ी का हिस्सा न होता।''

No comments:

Post a Comment