Sunday 12 June 2016

एक अमेरिकी का भारतीय भ्रमड़ अनुभव

An American's Experience Of Indian Visit

    एक अमेरिकी भारत में घूमकर, जब वापस अमेरिका पहुचता है तो उसका एक भारतीय मित्र उससे पूछता है-
कैसा रहा भारत का दर्शन ?

वह बोलता है-
"वास्तव में भारत एक अद्वितीय
जगह है।
मैंने ताजमहल देखा, दिल्ली, मुंबई से लेकर भारत की हर वह छोटी बड़ी जगह देखी जो प्रसिद्द है।"

भारतीय अपने देश की तारीफ सुनकर बहुत खुश हुआ।

और पूछा-
"हमारे भारतीय कैसे हैं ?"

अमेरिकी बोला-
"वहां तो मैंने कोई भारतीय देखा ही नहीं।"
🤔
भारतीय पुरुष उसका मुह देखने लगा !

अमेरिकी बोलता रहा-
"मैं एअरपोर्ट पर उतरा तो सबसे पहले मेरी भेट मराठियो से हुई,
आगे बढा तो पंजाबी,
हरियाणवी, गुजराती, राजस्थानी, बिहारी, तमिल और आसामी जैसे बहुत से लोग मिले।

कहीं हिन्दू मिले तो कहीं सिक्ख, मुस्लिम और इसाई मिले।

छोटी जगहों पर गया तो बनारसी, जौनपुरी, सुल्तानपुरी, बरेलवी मिले।

नेताओं से मिला तो कांग्रेसी, भाजपाई, बसपाई, सपाई, आप वाले।

गाँव में गया तो ब्राह्मण, जाट,
क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र मिले।

परन्तु भारतीय तो कहीं मिले ही नहीं ?
🤔

🤘🏻मेरे यारो बाँटो मत और न ही बंटो, भारतीय हो तो भारतीय बनो आओ हमसब मिलकर एक पहल करें।

No comments:

Post a Comment