Saturday 12 December 2015

Ghaziabad DM Vimal Kumar And SSP Dharmendra Singh Shows Their Love For Motherland By Simplicity

देश की मिटटी से सच्चा प्रेम करने वाले उच्च अधिकारीयों ने की सादगी की मिसाल कायम-  

गाजियाबाद के डी एम विमल कुमार और एस एस पी धर्मेन्द्र सिंह की सादगी
Ghaziabad DM Vimal Kumar And SSP Dharmendra Singh's Simplicity

     आलीशान जिदंगी जीने वाले अधिकारियों के लिए गाजियाबाद के डी एम विमल कुमार और एस एस पी धर्मेन्द्र सिंह बने मिसाल बन गये है। एक तरफ जहां आई एस, आई पी एस राजाओं वाली जिदंगी जीते है। वही गाजियाबाद मे तैनात शीर्ष अधिकारियों का एक अलग ही व्यवहार देखने को मिला। दरअसल गाजियाबाद में प्रधान चुनावों के मद्देनजर यहा के डी एम, विमल कुमार एस एस पी धर्मेन्द्र सिंह गावों के दौरे पर निकले और यहाँ की तैयारियों और कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। खाने का समय हो रहा था। लिहाजा दोनो अधिकारियों ने बिना शरम के जमीन पर खेतों के बीच चादर बिछाई और खाना खाने लगे। वही डी एम गाजियाबाद एक कदम आगे निकल गए। और वो चादर के बिना ऐसे ही जमीन पर बैठ गए। जिससे वहाँ मौजूद अन्य अधिकारी और गावँ के लोग गदगद हो गये। और दोनों अधिकारियों के सादे व्यवहार की तारीफ की। ये हकीकत भी है। जहाँ शीर्ष नौकरी पर तैनात अधिकारी धूल से भी परहेज करते है। वहा इन अधिकारियों का व्यवहार कमाल का है।

No comments:

Post a Comment