जीवन में सफलता और सुख के कुछ सूत्र / Formulas Of Success And Wellness In Life -
ज़िन्दगी को सरल, सुगम, सफल और सुखी बनाने के लिए भी एक Management की आवश्यकता होती है। मनुष्य ईश्वर की बनाई हुई सबसे उत्तम जाती ( अशरफ-उल-मख्लूकात ) कहलाती है। यूँ तो जीवन सभी जीव जीते हैं, चरिंद और परिंदे भी अपने जीवन में कुदरत के बनाये हुए नियमो को Follow करते हैं। परन्तु मनुष्य को बुद्धिजीवी होने के नाते अपनी ज़िन्दगी को सुखी बनाने के लिए कुछ नियमों पर विचार विमर्श करने योग्य बनाया गया है। अतः यहाँ पर कुछ जाँचे, परखे ज़िन्दगी को सुखी बनाने वाले समान नियम ( Common Rules Of Happy Life ) प्रस्तुत किये जा रहे हैं.....❇ जितना कमाएँ उससे कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनायें।
❇ दिन में कम से कम 3 लोगो की प्रशंसा करें।
❇ खुद की भूल स्वीकारने में कभी भी संकोच न करें।
❇ किसी के सपनो पर कभी भी न हंसे।
❇ अपने पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी आगे जाने का मौका दें।
❇ रोज उदय होते सुरज को अवश्य देखें।
❇ जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लें।
❇ किसी से कुछ जानना हो तो, विवेक से दो बार पूछें।
❇ कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दें।
❇ ईश्वर पर अटूट भरोसा रखें।
❇ प्रार्थना करना कभी मत भूलें, प्रार्थना में अपार शक्ति होती है।
❇ हमेशा अपने काम से मतलब रखें।
❇ समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतु कामो में खर्च ना करें।
❇ जो आपके पास है, उसी में खुश रहना सीखें।
❇ बुराई कभी भी किसी की भी मत करें, क्योंकि बुराई नाव में छेद समान है, छेद छोटा हो या बड़ा नाव को डुबा ही देता है।
❇ हमेशा सकारात्मक सोच रखें।
❇ हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाएं।
❇ कोई काम छोटा नही होता, हर काम बड़ा होता है।
❇ सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ कोशिश करते हैं।
❇ कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं बल्कि कुछ पुरुषाऱथ करना पडता है।
"-अच्छा लगा तो Share कीजीये-"
These Are Some Formulas Of Success And Wellness In Life, Common Rules Of Happy Life
No comments:
Post a Comment