Sunday, 6 December 2015

Amazing And Funny Facts About India

भारत के बारे में 12 ऐसे तथ्य जो मजाकिया होने के साथ सच भी है।

1. भारत एक ऐसा देश है जो कई स्थानीय भाषाओ द्वारा विभाजित है और एक विदेशी भाषा द्वारा  एकजुट।

2. भारत मे लोग ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुके लेकिन अगर एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए हो हजारो लोग लाइन में खड़े हो जाते है। अब तो लगता है ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी।

3. चीन अपनी सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है और भारत में तरक्की ना होने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी सरकारें ही रही हैं।

4. भारत का मतदाता वोट देने से पहले उम्मीदवार की जात देखता है ना की उसकी योग्यता। अब इन लोगों को कौन समझाये की भाई तुम देश के लिए नेता ढूंढ रहे हो ना की अपने लिए जीजा।

5. भारत एक ऐसा देश है जहाँ एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे हैं, राजनेता पोर्न देख रहे हैं और पोर्न स्टार्स एक्टर बन रहे हैं।

6. भारत में आप जुगाड़ से करीब-करीब सब कुछ पा सकते हैं।

7. हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहाँ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से पहले लगभग कोई भारतीय नहीं जानता था की कैलाश सत्यार्थी कौन है। लेकिन अगर एक रशियन टेनिस खिलाडी हमारे देश के एक क्रिकेटर को नही जानती तो ये हमारे लिए अपमान की बात है।

8. भारत गरीब लोगो का एक अमीर देश है। भारत की जनता ने दो फिल्मों बाहुबली और बजरंगी भाईजान पर 700 करोड़ खर्च कर दिए।

9. भारत में किसी अनजान से बात करना खतरनाक है, लेकिन किसी अनजान से शादी करना बिलकुल ठीक।

10. हम भारतीय अपनी बेटी की पढ़ाई से ज्यादा खर्च बेटी की शादी पे कर देते हैं।

11. हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहाँ एक पुलिस वाले को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करने की बजाये घबरा जाते हैं।

12. हम भारतीय हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से कम, चालान के डर से ज्यादा पहनते हैं।

Labels : Amazing Facts About India, Funny Facts About India, Believe It Or Not About India, Incredible India, Ajab Ghazab About India, Funny But True Facts About India.

No comments:

Post a Comment