Pages

Saturday, 21 November 2015

कैल्शियम के लिए क्या कर रही हो?

calcium and milk
Calcium
पर.... कैल्शियम के लिए क्या कर रही हो ?
पर.... कैल्शियम के लिए क्या कर रही हो ?
    ये मूर्खता पूर्ण विज्ञापन आप सभी ने देखा होगा। लोग इन मूर्खता पूर्ण बातों के झासे में आ ही जाता है और अगली बार इस चॉकलेट ड्रिंक के डब्बे को ले आते हैं। इन चॉकलेट ड्रिंक्स से ज़्यादा दांतों को हानि और कोई नहीं पहुंचाता। कैल्शियम सिर्फ दूध में नहीं होता बल्कि गेंहू, चावल, हरी सब्जियां, आदि अन्य भोजन में भी होता है। विटामिन डी हमारे शरीर में ही धूप की मौजूदगी में बनता है। चूने का गेंहू के बराबर टुकडा दूध में या छाछ में घोल कर पीयें। कैल्शियम के अवशोषण के लिए चिकनाई होना भी बहुत ज़रूरी है। इसलिए बच्चों के लिए सबसे पोषक कुछ है तो वो है घर में बना गाय का मक्खन। इसलिए बच्चों को रोटी के साथ घर का बना मक्खन ज़रूर दें। बच्चों की बुद्धि बढाने के लिए सबसे अच्छा अनाज है जौ, जो सत्तू में भी होता है। इसलिए बच्चों को खूब सत्तू खिलाये। ये जिनका वज़न ज़्यादा है उन्हें घटाने में मदद करता है और जिनका कम है उन्हें बढाने में मदद करता है।

No comments:

Post a Comment